Shri Kedar Nath Aarti Lyrics Hindi जय केदार उदर शंकर
Shri Kedarnath Aarti Lyrics Hindi. श्री केदार नाथ जी की आरती. जय केदार उदर शंकर, Jai Kedar Nath Udar Shankra.Aarti Hindi.
Shri Kedar nath Aarti Lyrics Hindi
जय केदार उदर शंकर
मन भयंकर दुःख हरम
गौरी गणपति स्कन्द नन्दी
श्री केदार नमाम्यहम्
शैल सुन्दर अति हिमालय
शुभ मन्दिर सुन्दरम
निकट मन्दाकिनी सरस्वती
जय केदार नमाम्यहम
उदक कुण्ड है अधम पावन
रेतस कुण्ड मनोहरम
हंस कुण्ड समीप सुन्दर
जय केदार नमाम्यहम
अन्नपूरणा सह अर्पणा
काल भैरव शोभितम
पंच पाण्डव द्रोपदी सह
जय केदार नमाम्यहम
शिव दिगम्बर भस्मधारी
अर्द्ध चन्द्र विभूषितम
शीश गंगा कण्ठ फिणिपति
जय केदार नमाम्यहम
कर त्रिशूल विशाल डमरू
ज्ञान गान विशारदम
मझहेश्वर तुंग ईश्वर
रुद कल्प महेश्वरम
पंच धन्य विशाल आलय
जय केदार नमाम्यहम
नाथ पावन हे विशालम
पुण्यप्रद हर दर्शनम
जय केदार उदार शंकर
पाप ताप नमाम्यहम